नागौर में न्यायिक कर्मचारियों के पुनर्गठन को लेकर आंदोलन तेज

प्रशासन

प्रदेश अध्यक्ष जयपुर में कर रहे हैं भूख हड़ताल, नागौर जिला अध्यक्ष विनोद भाटी ने दिया समर्थन

नागौर // न्यायिक कर्मचारियों के पुनर्गठन की मांग को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी की ओर से जयपुर में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए बुधवार को न्यायालय परिसर नागौर में न्यायिक कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक के बाद नागौर के समस्त न्यायिक कर्मचारियों ने जोशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को भरपूर समर्थन दिया।

नागौर के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी न्यायिक कर्मचारियों ने पुनर्गठन की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। इसके बाद न्यायालय परिसर में सभी कर्मचारियों ने भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान प्रांतीय प्रतिनिधि देवानंद गहलोत सहित संजीव कुमार वर्मा, भीष्म नारायण, रामजीवन, दिनेश विश्नोई, महावीर जांदू, पिंकेश, इंद्रजीत, सुभाष विश्नोई, फिरोज अनवर, आदर्श अरोड़ा, अभिषेक माथुर, ओमप्रकाश पंवार, लीना खत्री, शैलेन्द्र मुथा, सोमेंद्र गौड़, विवेक पुरोहित, पंकज माथुर, चंद्रशेखर, नवनीत प्रिया, अब्दुल रहमान, छगल कुड़ी, मनीष गौड़ आदि न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।