पद्मश्री जैन मुनि आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का 31 साल बाद 9 जुलाई से नागौर में होगा चातुर्मास

धर्म-कर्म

5 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

नागौर // पद्मश्री जैन मुनि आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का नागौर में 5 जुलाई को भव्य ऐतिहासिक मंगल प्रवेश होगा। मुनि आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज के 31 साल बाद आगमन हो रहा है। ऐसे में श्वेतांबर जैन समाज में अपार उत्साह की लहर है। महाराज श्री का नगर प्रवेश भव्य होगा। इसके लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हाथी-घोड़े व सजे हुए ऊंट भी होंगे तथा विंटेज कारें भी शोभा यात्रा में शामिल होंगी।

इस आयोजन को लेकर श्वेतांबर जैन समाज के मौजीज लोगों ने प्रेस वार्ता में बताया कि नागौर नगर प्रवेश की शोभा यात्रा 5 जुलाई को नागौर शहर के मानासर से कलेक्टर चौराहे, नया दरवाजा से होते हुए बख्ता सागर तालाब के पास स्थित बारला मंदिर प्रागंण तक निकलेगी। पद्मश्री जैन मुनि विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज जी के नागौर में 5 जुलाई को ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश के दौरान हेलिकॉप्टर से होगी फूलों की बरसात, जुलूस में हाथी-घोड़े, ऊंट, विंटेज कारें, सात अलग-अलग तरह के बैन्ड और देश-विदेश के कलाकारों द्वारा तैयार की हुई बहुत ही सुंदर झाँकीया आकर्षण का केंद्र रहेगी। जैन श्वेतांबर तपागच्छ श्री संघ समाज और समिति की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।