बीकानेर सेवा योजना ने निर्जला एकादशी गायों को चारा और ओषधि युक्त लड्डू खिलाए

धर्म-कर्म

विगत दो माह से बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ता कर रहे हैं बेजुबान गौवंश की सेवा

बीकानेर // गायों की सेवा के लिए समर्पित बीकानेर सेवा योजना नामक संगठन विगत दो माह से गायों के लिए चारे पानी का प्रबंध कर रहा है। योजना से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता आस पास के गांवों के अलावा गोचर भूमि में बीच जंगल बनी पुरानी खेलियों को टैंकरों से भरा रहे हैँ और गायों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। निर्जला एकादशी के मौके पर शनिवार को स्वरूपदेसर रोड पर महादेव गौशाला और सुजानदेसर की गोचर में गायों को मूंगफली, चारा और ओषधीयुक्त लड्डू जनसहयोग से खिलाये गए और पक्षियो को दाना खिलाया गया।

बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया यह कार्यक्रम हमारी संस्था लगातार 9 वर्षो से करती आ रही है l उन्होंने इस पुनीत कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करने पर बीकानेर सेवा योजना क़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया। साथ ही इस नेक कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग करने वाले तमाम दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्जला एकादशी के कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा, संगठन महामंत्री इंजी वीरेंद्र राजपुरोहित, पूर्व महामंत्री योगेश बिस्सा, श्रीमती कुसुम चुरा, राधाश्री पुरोहित, छोटूलाल चुरा, क़े सी ओझा, रामलाल पवार, रामकुमार ओझा, पवन राठी, पंकज जैन, राकेश चुरा का रहा। जबकि आर्थिक सहयोग सरस्वती व्यास, ज्योति बिस्सा, सावरमल पारीक, हेमंत सोनी, वीणा पारीक, गवरी शंकर ओझा (जयपुर ) का प्रमुख रूप से रहा। महामंत्री छोटूलाल चुरा ने बताया कि पशु पक्षियो की जल सेवा वन्य क्षेत्र में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तक जारी रहेगी।