फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक ने गायों को डेढ़ क्विंटल लापसी खिलाकर मनाया जन्मदिन

समाज

पिंजरापोल गोशाला में देवश्री चाण्डक के नेतृत्व में मनाया गया जन्मदिन

बीकानेर // फोटो पत्रकारिता के 25 वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर मनीष पारीक ने आज गंगा पिंजरापोल में गौ वंश के लिए डेढ़ क्विंटल गुड लापसी की महा प्रसादी का आयोजन किया। इस दौरान फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक ने परिवार सहित गोवंश की पूजा अर्चना की फिर गायों को लापसी खिलाई।

इस अवसर पर परम गौ भक्त कार्यक्रम संयोजक देवकिशन चांडक (देवश्री) ने कहा कि मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता को नूतन आयाम दिया। पारीक संवेदनशील, मिलनसार भावुक इंसान हैं। बाल संत छैल बिहारी ने कहा कि मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता में पारीक ने समाज सहित पूरे बीकानेर को गौरवान्वित किया है। कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि मनीष पारीक ने महज अठारह वर्ष में फोटो पत्रकारिता में रचनात्मक कार्य करते हुए राष्ट्रीय ऑर अंतरराष्ट्रीय स्तर और फोटोग्रफी में अपनी पहचान बनाई। इस अवसर सैकड़ों गौ भक्तों की उपस्थिति में मनीष पारीक को दुपट्टा व माला वह आकर पुष्पवर्षा के साथ मनीष पारीक का सपरिवार स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस दौरान मनीष पारीक ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गौ भक्ति कर भाव विभोर हूं। जीवन में गो सेवा से बड़ा पुण्य का कोई मार्ग नहीं। विश्वास दिलाता हूं कि जीवन में हमेशा की तरह जनहित में ही फोटो पत्रकारिता करूँगा।

इस अवसर पर दीपक सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी का जन्मदिन भी मनाया गया। नन्द किशोर चांडक, विनीता चांडक, गोपाल राठी, पृथ्वी सिंह पंवार, अलका बिश्नोई, नारायण सोनी ,एडवोकेट विनोद जोशी समेत सैकड़ो गौ भक्त उपस्थित थे।