


विद्यार्थियों को मिलेगा करियर गाइडेंस
बीकानेर // शहर के श्री सार्दुल पुष्करणा सी.सै. स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व खुशालचंद रंगा की स्मृति में 11 जून को अभ्युदय चैरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, साहित्य कला,खेल एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को कलमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक दीपक प्रकाश रंगा ने बताया कि स्व. खुशाल चंद रंगा अध्यापक के साथ-साथ खेल, राजनीति और पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी और आज भी बीकानेर शहर उनको भूला नहीं है। उन्होंने हमेशा अपनी कलम से इस शहर के बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी स्मृति में कलमश्री अवार्ड दिया जा रहा है। कार्यक्रम 11 जून की शाम 5 बजे रानी बाजार के जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित होगा। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा सीबीएससी, आरबीएससी में 95 प्रतिशत से अधिक अंक वाले वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एज्यूकेशन आईकॉन अवार्ड देकर सम्मान दिया जायेगा। साथ ही छात्र छात्राओं को 12वी के बाद करियर चयन हेतु प्रसिद्ध करियर गाइड द्वारा गाइडेंस सेमिनार के जरिए दिया जाएगा।



