महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग में विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

शिक्षा

बीकानेर // महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग में आज विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर वेलनेस सेंटर की डॉ. वत्सला गुप्ता आमंत्रित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दुलार ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. वत्सला गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कला एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज में विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ अनिल कुमार दुलार ने वातावरण को भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण बनाते हुए कहा की विदाई समारोह विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक यात्रा की मधुर स्मृतियों के साथ भविष्य की नई संभावनाओं की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा और विश्वविद्यालय सदैव उनकी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का कार्य करता रहेगा। साथ ही विभाग के कर्मठ शिक्षकों ने अपने विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए और उन्हें अपने कला क्षेत्र से जुड़े रहने और अपने भविष्य को अधिक बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हुए निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिये प्रयासरत रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण डॉ. राकेश किराडू ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तथा अतिथियो के लिए आभार ज्ञापित किया। डॉ मदन राजोरिया ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

डॉ पिंकी जांगिड ने कार्यक्रम का संचालन संभाला और विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ भी दी। विभागाध्यक्ष ने विश्वद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।