भाविप का निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न, राष्ट्रवादी विचारक नंदलाल बाबा ने दिया उद्बोधन

समाज

नागौर // जिला अंधता निवारण समिति, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय नागौर, भारत विकास परिषद शाखा नागौर एवं जायल के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में आयोजित नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का समापन हुआ।

नागौर शाखा सचिव चरण प्रकाश डागा ने बताया कि यह नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा और लैंस प्रत्यारोपण शिविर नागौर शाखा के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व संरक्षक हरिराम धारणिया के पिताजी स्वर्गीय रामजस धारणिया की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में धारणिया परिवार के सौजन्य से किया गया था। जिसके समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रवादी विचारक, सामाजिक चिंतक नन्दलाल बाबाजी, नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा, राजाराम धारणिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी, पीएमओ डॉ आर के अग्रवाल, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय मंत्री नृत्य गोपाल मित्तल, शाखा अध्यक्ष आनन्द कुमार अग्रवाल, डॉ धर्मेंद्र डूडी मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के दिव्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजन वंदन से किया गया। परिषद की परंपरा के अनुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

परिषद के क्षेत्रीय मंत्री नृत्य गोपाल मित्तल ने भारत विकास परिषद की जानकारी देते हुए परिषद द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में संचालित सेवा व संस्कार के प्रकल्पों के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की सराहना की और दानदाताओं से यह आग्रह भी किया कि ऐसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की जाए तो वह नारायण पूजन से कम नहीं है।

ऐसे शिविरों से गरीब व अमीर की खाई कम होगी : नंदलाल बाबा

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबा जी ने नर सेवा नारायण सेवा को परिभाषित करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा प्रकल्पों के माध्यम से ही धनाढ़्य व्यक्तियों का अर्जित धन किसी जरूरतमंद तबके के काम आ सकता है। यही सेवा अमीरी-गरीबी की खाई को पाट सकती है। ज्ञात रहे कि 16 जनवरी से शुरू हुए इस नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में लगभग 394 से अधिक व्यक्तियों की जांच की गई उनमें से 63 व्यक्तियों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए गए। लैंस प्रत्यारोपण का कार्य राजकीय जे एल एन चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर धर्मेंद्र डूडी और देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वार किया गया । डॉक्टर धर्मेंद्र डूडी ने सभी लाभार्थी मरीजों से लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद सावधानी बरतने की सलाह दी एवं आंखों की देखभाल करने के कुछ तरीके भी बताए। कार्यक्रम में तीन दिनों तक चिकित्सकों एवं उनके सहयोग कर्ताओं डॉ धर्मेंद्र डूडी,डॉ देवेंद्र शर्मा, डॉ अदनान शेख, डॉ जाया रिजवान, डॉ सिद्धि पटेल, नेत्र सहायक भवानी शंकर शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर खुशालीराम, नेत्र सहायक उमेश खत्री, नर्सिंग ऑफिसर रवि अपूर्वा,वार्ड बॉय केसर सिंह और सचिन को भामाशाह हरिराम धारणिया ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार जोशी ने किया। सभी मरीजों को भारत विकास परिषद की ओर से कम्बल ओढ़ाकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर परिषद के पूर्व संरक्षक एवं भामाशाह हरिराम धारणिया, प्रांतीय वित्त सचिव रामानुज मालाणी, प्रकल्प प्रभारी डॉ अमित राठी, वरिष्ठ सदस्य रामनिवास जांगिड़, भोजराज सारस्वत, पवन अग्रवाल, संरक्षक कैलाश सारड़ा, खींवराज टाक, हेमन्त जोशी, रविप्रकाश सोनी, बजरंग लाल शर्मा, विमलेश समदड़िया, नरेंद्र कुमार सोनी, केशव चांडक, श्रवण कुमार सोनी, सुनील भार्गव, विकास सोनी, राजेश अग्रवाल, नवनीत चौरड़िया सहित लाभार्थियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।