




बीकानेर // राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर पुष्करणा ग्राउंड में फुटबॉल मैच हुआ। क्षैत्रिय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर के तत्वावधान में आज आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसमें क्वार्टर फ़ाइनल व सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले।
इस अवसर पर जिसमें दोस्तीक्ल ब को क्षैत्रिय खेलकूद प्रशिक्षण ने 2.-0 से हारकर फाइनल जीता और महिला वर्ग में बारह गुवाड़ ने एलबीडी को 1-0 हारकर फाइनल मैच जीता।
इस दौरान मुख्य अतिथि जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद व्यास व युवा रंगकर्मी समाजसेवी उदय व्यास थे। इन दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से किया और पुरस्कार वितरण किय। वरिष्ठ फुटबॉलर शंकर बोहरा ने पुरस्कार वितरण कर खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। नारायण बिस्सा, नीरज चौधरी, भविष्य, धनंजय रंगा ने निर्णायक की भुमिका अदा की।



