


मिट्स्योर ओलंपियाड में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय को उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए किया सम्मानित
बीकानेर। मिट्स्योर ओलंपियाड के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इनक्रेडिबल हाइट्स स्कूल, बीकानेर ने शहर का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर शानदार रैंक हासिल की। विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहन एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विद्यालय को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा दिशा ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी राज्य स्तर पर उल्लेखनीय रैंक प्राप्त की।
इस अवसर पर संजीव ग्रुप एवं मिट्स्योर ग्रुप के चेयरमैन मनोज मित्तल, मिट्स्योर राजस्थान के स्टेट हेड आशुतोष मिश्रा, आरएम बीकानेर मनोज मूंधड़ा, एआरएम विकास भारती शर्मा एवं सीनियर मैनेजर प्रिया राठौड़ ने विद्यालय को सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से तुषार खत्री एवं प्रधानाचार्य कोमल झांब ने सम्मान ग्रहण किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना और उनकी प्रतिभा को निखारना विद्यालय की प्राथमिकता है।



