




सूचना देने वाले को पूर्ण कार्यवाही होने पर मिलेंगे तीन लाख रुपये
नागौर // राज्य सरकार द्वारा लिंग परीक्षण कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना चलाई जा रही है जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा लिंग परीक्षण संबंधी अपराध की सूचना देने पर उसे प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नागौर डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि इस योजना के तहत गोपनीय सूचना देने वाले मुखबिर को उसकी दी गई सूचना की पुष्टि होने पर 50 हजार व न्यायालय में बयान देने पर 50 हजार कुल 1 लाख रूपये प्रदान किये जाते है।
लिंग परीक्षण करने वाले अपराधी को पकड़ाने में सहयोग करने वाली गर्भवती महिला को सफल डिकॉय कार्यवाही पर 50 हजार तथा न्यायालय में बयान देने व आरोप सुनाने पर 1 लाख रूपये कुल एक लाख पचास हजार रूपये प्रदान किये जाते है। डिकॉय कार्यवाही में सहयोगी महिला को भी 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस सम्बन्ध में कोई सूचना देने के लिऐ टोल फी नम्बर 104/108 व व्हाट्सअप नम्बर 9799997795, पर दी जा सकती है तथा कोई भी व्यक्ति ऐसी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में भी दे सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।



