



नागौर // संकल्प – हब फॉर एंपारमेन्ट ऑफ वूमेन मिशन शक्ति के 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिला केन्द्रीत योजनाओं एवं नीतियां के बारे में जागरूकता कार्यक्रमां का जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम किशोर लड़कियों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता की थीम पर आयोजित किया गया।

महिला अधिकारिता नागौर के उपनिदेशक जितेंद्र शर्मा द्वारा कार्यशाला में किशोरियों एवं महिलाओं में एनिमिया पर विशेष ध्यान देते हुवे उनके पोषण, खान-पान, शारीरिक स्वच्छता ,माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन आदि बिंदुओं पर जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने लिंग आधारित भेदभाव के बारे में भी जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। दुर्गासिंह उदावत, उपनिदेशक महिला एंव बाल विकास विभाग नागौर द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर लाभान्वित होने की प्रक्रिया से अवगत करवा कर अपने क्षेत्र में अधिकाधिक बालिकाओं एंव महिलाओं को भी लाभान्वित करवाने का सकंल्प दिया गया। इसी प्रकार श्रीमति मिंटु चौधरी बाल विकास परियोजना अधिकारी नागौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण योजना अन्य विभागीय योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान करवाते हुवे बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ भी दिलवायी गई।
पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
श्रीमती उर्मिला भाकर, सुपरवाईजर द्वारा मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित विशेष जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया, कार्यशाला के दौरान बेटी जन्मोत्सव मनाया गया एवं उपस्थिति बालिकाओं को वर्तमान में शिक्षा का महत्व बताते हुवे पुस्तक एवं कलम उपहार स्वरूप भेंट प्रदान की गई। इसी दौरान उपस्थित नन्हीं बालिकाओं को खिलौने भी वितरित किये गये।
श्री सैनिक पाराशर जेण्डर स्पेशिलिस्ट क्भ्म्ॅ द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण करना एवं महिलाओं एंव बालिकाओं हेतु संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं जिले के लिंगानुपात स्थिति की जानकारी प्रदान की गई।
फाउन्डेशन टू एज्यूकेटेड गर्ल्स ग्लोबली संस्था के जिला समन्वयक श्री शिवराम गुर्जर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा सेतु योजना पंजीयन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुवे अपने क्षेत्र में बालिकाआें एवं महिलाओं को पुनः शिक्षा जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में उपस्थित साथिनां द्वारा पोस्टर पेंटिग के माध्यम से महिलाओं एंव बालिकाओ के जीवन चरित्र, शिक्षा क्षेत्र, बेटी के सम्पूर्ण अवस्था के जीवन पहलूओं, योजनाआें की पोस्टर पेंटिग बनाकर योजनाओं के प्रति जागरूकता व्यक्त की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यशाला में दुर्गासिंह उदावत उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, जितेन्द्र शर्मा उपनिदेशक महिला अधिकारिता, मिंटू चौधरी बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंपालाल सोलंकी सहायक लेखाधिकारी, उर्मिला भाकर ब्लॉक सुपरवाईजर, सैनिक पाराशर जेण्डर स्पेशिलिस्ट, शोभा टाक एंव दानी जाट महिला पर्यवेक्षक, शिवराम गुर्जर एज्यूकेटेड गर्ल्स, अंबिका परामर्शदाता महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, दीपिका परामर्शदाता वन स्टॉप सेन्टर, नागौर ब्लॉक की साथिनें उपस्थिति रही।




