मास्टर प्लान में और सुविधाएं जोड़ने की मांग, उद्योग संघ ने मंत्री खर्रा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन

बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने राज्य सरकार के मास्टर प्लान में अधिक सुविधाओं को शामिल करने की मांग उठाई है। संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष अशोक सुराणा एवं राजीव शर्मा ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपकर भू-उपयोग नियंत्रण संबंधी अधिसूचना में संशोधन की मांग की।

ज्ञापन में पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, बैंक, रेस्टोरेंट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, आईटी ऑफिस, मल्टीप्लेक्स, मैरिज गार्डन, होटल, रिसोर्ट और पर्यटन परियोजनाओं को अनुमत गतिविधियों में शामिल करने का सुझाव दिया गया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगरों में स्वास्थ्य, सामाजिक एवं धार्मिक सुविधाओं को भी अनुमति देने की मांग रखी गई।

उद्योग संघ ने ग्रामीण एवं परिधि नियंत्रण क्षेत्रों में स्कूल, आईटीआई, बीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं को भी अनुमत श्रेणी में शामिल करने का आग्रह किया। पचीसिया ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी।