4 हजार अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट कॉलोनी की मांग तेज, मंत्री खर्रा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन

बीकानेर // जिले के अधिवक्ताओं के लिए पृथक एडवोकेट कॉलोनी विकसित करने और रियायती दरों पर भूखंड आवंटित करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने बुधवार को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने अधिवक्ताओं के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र कॉलोनी विकसित करने तथा भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले के 4 हजार से अधिक अधिवक्ता लंबे समय से आवासीय सुविधा के अभाव से जूझ रहे हैं। राज्य सरकार की 2 जुलाई 2013 की आवास नीति में अधिवक्ताओं के लिए विशेष आवासीय योजना का प्रावधान होने के बावजूद बीकानेर में अब तक एडवोकेट कॉलोनी स्थापित नहीं हो सकी है।

इस दौरान बार एसोसिएशन के सभापति एवं पूर्व विधायक आर.के. दास गुप्ता, सचिव हेमंतसिंह चौहान, उपाध्यक्ष मनीष गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रपाल शर्मा, भंवरलाल विश्नोई, भागीरथ मान, रामनिवास विश्नोई, प्रशांत तंवर, मनीष सांखला, ताराचंद उपाध्याय, देवरंजन शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।