



लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु हुए सम्मानित
नागौर // पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी को उदयपुर में श्री सुंदर सिंह भंडारी चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में स्वर्गीय भंडारी एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का विशिष्ट योगदान विषय पर व्याख्यान माला का भी आयोजन हुआ। पंजाब एवं चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी का मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी थे।
उदयपुर के सुखाड़िया रंग मंच टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना विशिष्ट योगदान देने वाले विशिष्टजन का इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इसमें नागौर के पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी के साथ-साथ जयपुर के मोहनलाल छींपा, उदयपुर के एडवोकेट रोशन लाल जैन, जयपुर के लोकेश सिंह शेखावत, उदयपुर के डॉ. उमाशंकर शर्मा, अमर सिंह सांखला, चूरू के ओम प्रकाश सारस्वत, झुंझुनू के जगदीश प्रसाद शर्मा, चित्तौड़गढ़ के द्वारका प्रसाद मालीवाल, बांसवाड़ा के ओमप्रकाश पालीवाल, भीलवाड़ा के पूर्व सांसद सुभाष चंद बहेड़िया, बीकानेर के ताराचंद सारस्वत, बूंदी के कुंज बिहारी, झालावाङ के निर्मल कुमार संकलेचा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाङी, झालावाड़ के सत्यनारायण गुप्ता, जयपुर के कैलाश चंद्र शर्मा व कोटा की पूर्व महापौर श्रीमती सुमन श्रृंगी शामिल थे।




