स्वतन्त्रता सेनानी मूलचन्द पारीक की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

समाज

बीकानेर // स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान द्वारा उनकी पुण्य तिथि पर जस्सूसर गेट स्थित स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक सर्किल के प्रतिमा स्थल पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा उपस्थित होकर मूर्ति को खादी सूत से बनी माला पहनाकर ल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र संयोजक भगवती प्रसाद पारीक एडवोकेट अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बताया कि इस वर्ष उनके आदरणीय पिताजी की 100 वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम एक वर्ष तक आयोजित करने की योजना बनाई गई है। राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री रहे डॉ बी डी कल्ला के संरक्षण और अन्य सभी जुड़े हुए प्रमुख लोगों के मार्गदर्शन सहयोग से वर्षभर कार्यक्रम होंगे।

अध्यक्षता करते हुए डॉ बी डी कल्ला ने मूलचंद पारीक से अपने 50 वर्ष से अधिक साथ को याद किया एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वतंत्रता के बाद बीकानेर के विकासए खादी एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान। डॉक्टर कल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी पारीक को अजातशत्रु बताया। कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने उनके राजनैतिक जीवन को याद किया। कैलाश पांडे, झांवर पन्नू, नीरज भटनागर, भंवर लाल व्यास, द्वारका पारीक एडवोकेट, हुकम पांडिया श्रीकिशन पांडिया, शिवकुमार पांडिया, उपेंद्र श्रीमाली, महेश जोशी, बंशीलाल आचार्य, चंद्रशेखर जोशी, अशोक तिवाड़ी, धनसुख आचार्य, राहुल पारीक, राजकुमार व्यास, राजू पारीक, विक्की पारीक, नमन पारीक, ओमप्रकाश लोहिया, नारायण पारीक, मुकेश ओझा, नवलदीप जोशी, चंद्रशेखर जोशी, सुनील जोशी, सुशील राजीव पंचारिया, मनोज मास्टर, भवानी पारीक, गणेश चौधरी, मनोज पारीक आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उन्हें याद किया,उनके पौत्र राकेश पारीक ने सबका स्वागत किया और डॉक्टर आशुतोष पारीक ने सबका आभार व्यक्त किया।