श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह एक मार्च को

समाज

सेवा भारती नागौर की तरफ से होगा यह आयोजन, समितियां का हुआ गठन

नागौर // श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन फाल्गुन शुक्ल द्वितीया फुलरिया दूज शनिवार 1 मार्च को होगा। समस्त सनातन समाज के वर वधूओं के पाणिग्रहण संस्कार के इस कार्यक्रम में आयोजन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संत जानकी दास महाराज, हरि नारायण शास्त्री महाराज, संत भागीरथ राम महाराज, मांझवास के संत स्वरूप नाथ महाराज, संत मुरली राम महाराज, चूंटीसरा के माधव दास मोदी व लक्ष्मी नारायण वैष्णव महाराज के पावन सान्निध्य में इस समिति का गठन किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद व सेवा भारती जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष नंदलाल भाटी का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा। सामूहिक विवाह समारोह के निमंत्रण पत्रों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। आज रामस्नेही रामद्वारा के महंत मुरलीराम महाराज मंदिर को भी निमंत्रण दिया गया। इसके अलावा विभिन्न समाज के मौजूद लोगों को भी निमंत्रण पत्र गया है।

आयोजन समिति में मार्गदर्शक मंडल के रूप में रुद्र कुमार शर्मा, कृपाराम देवड़ा, साजनराम, डॉ केवल राम गौड, हनुमान सिंह देवड़ा, संघ के नागौर विभाग प्रचारक गिरधारी लाल व मुकेश भाटी को रखा गया है।आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बुद्धाराम नायक ने बताया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष का दायित्व सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश टाक को दिया गया है। आयोजन समिति का गठन सेवा भारती समिति के नागौर जिला अध्यक्ष रामकुमार भाटी, मंत्री हरिकिशन टाक, सह मंत्री नागर चंद भार्गव कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रजापत, सदस्य चंपालाल सांखला, जीतूराम सेन, रवि शंकर, रामस्वरूप परिहार, शिव शंकर व्यास,अखिलेश शर्मा, प्रो.भवानीशंकर रांकावत, व प्रांत सेवा प्रमुख नटवरराज की उपस्थिति में किया गया। आयोजन समिति में श्रीमती सुमिता सिद्ध व अरविंद अग्रवाल महामंत्री होंगे जबकि उपाध्यक्ष का दायित्व विजय प्रताप सिंह, रामदेव देवाल, दौलत राम सारण, जगदीश देवल व विजय शंकर अग्रवाल को दिया गया है। मंत्री के रूप में शिवकुमार राव, कुंभाराम सियाग, मोनिका जावा, हनुमान मित्तल व मुकुंद पित्ती होंगे। आयोजन समिति में कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रहलाद भाटी, सुरेंद्र सोलंकी व नंदकुमार शर्मा संभालेंगे। आयोजन समिति के संरक्षक कृपाराम गहलोत, पुरुषोत्तम राजवंशी, भवानीशंकर रांकावत व पवन जोशी होंगे।

कार्यक्रम के निमित्त महिला मंडल का गठन

सेवा भारती समिति नागौर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सर्वजातीय विवाह सम्मेलन के विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रम व अनुष्ठान हेतु महिला मंडल का भी गठन किया गया है। इस महिला मंडल में श्रीमती इंदु चौधरी, डॉ राजेश्वरी सांखला, कमला चारण, डॉ हेमलता गहलोत, रेखा रांकावत, सरिता चांडक, लूणी नायक, डा. पूर्णिमा कात्याल, नीलू खङलोया, डॉ अनुपमा कौशिक, पूजा सोनी, लाजवंती, विमला चौधरी व प्रेरणा तेजस्वी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विवाह समारोह के घृतपान, विनायक, झिलमिल आरती व तोरण आदि व्यवस्था को विधि विधान पूर्वक व लोकगीतों के साथ संपन्न करवाने के निमित्त आयोजित महिला मंडल में पिंकू वर्मा, आरती सोलंकी, रेणु तनेजा, दीपा चौधरी, अनु जांगिड़, गुनगुन, वंदना सोनी, संगीता सेन, ज्ञान लता सैनी, सुमित्रा बिश्नोई, गौरीगुंद, रूपा कंसारा, मधु सोनी, मोनिका मेघवाल, इंदिरा सुथार, कांता भार्गव, किशोर कंवर, अंजना अग्रवाल, मोना शर्मा, अनुराधा पित्ती, राजश्री सोनी व धीरज लालणेचा को भी महिला मंडल में शामिल किया गया है।