अच्छे अंक लाने वाले 175 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

समाज

अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर का कार्यक्रम पुष्करणा भवन में आयोजित

बीकानेर // अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर द्वारा आज पुष्करणा भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि वर्ष 2025 में दसवीं और बारहवीं में 70 या 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 175 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान का किया गया। इन प्रतिभाओ को बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने बतौर मुख्य अतिथि समानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश चुरा थे।

इस सम्मान समारोह में ओमप्रकाश बोड़ा, रमेश बोहरा, मिथुन पुरोहित, घनश्याम व्यास, ओम थानवी, विनोद व्यास, अनिल कुमार आचार्य एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।