शीतला माता का मेला भरा, तड़के ही लग गई कतारें

धर्म-कर्म

नागौर // जोधपुर बीकानेर बायपास रोड पर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता के मंदिर पर आज शीतला अष्टमी का मेला संपन्न हुआ।

धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष पुखराज सांखला के अनुसार मेले मेले में तड़के 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था जो की रात्रि 9 बजे तक निरंतर चलता रहा। करीब 100 वर्ष पुराना शीतला माता का जो मंदिर बायपास रोड पर बना हुआ है इस पर सर्व हिंदू समाज का यह ऐतिहासिक मेला है।

धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के नागरचंद भार्गव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद तथा धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने की व्यवस्था संभाली श्रद्धालुओं को व्यवस्थित दर्शन करने की व्यवस्था पीने के पानी की व्यवस्था ठंडे शरबत की व्यवस्था तथा टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था भी समिति की ओर से की गई । संजय सोनी, नरेंद्र सोनी, कपिल शर्मा, मनोहर, रामकुमार भाटी, रामावतार चांडक, मोहित अग्रवाल, मनीष सोनी, रामेश्वर जांगू, मेघराज राव, पुरुषोत्तम राजवंशी, रामेश्वर सारस्वत , राधेश्याम टोगसिया, विशाल, सत्यनारायण पारीक, नंद कुमार शर्मा, माया सांखला, सहित विश्व हिंदू परिषद धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा।