



वाहन पार्किंग स्थल पर दरों का बोर्ड तक नहीं
नटवर जोशी
बीकानेर // संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में शुमार पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाएं चरम पर है। यहां नियमित सफाई का अभाव साफ दिखाई दे रहा है वहीं रात को अनेक वार्डों में आवारा श्वान घूमते दिखाई दे रहे हैँ। ऐसे नजारे आम है। बीती रात भी आई वार्ड व बी बार्ड में दो आवारा कुत्ते घूमते दिखाई दिए। इस पर मरीजों के साथ आए परिजनों ने मौके पर मौजूद स्टाफ से शिकायत भी की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। यही स्थिति वार्डों की है। यहां मौजूद शौचालय भरे हुए थे तथा संडाध मार रहे थे। जानकारों ने बताया कि पिछले कई दिनों से अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सुबह तो सफाई होती है मगर शाम को कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। ऐसे में पीबीएम के शैाचालय बदबू व सडांध मार रहे हैँ।

शिकायतों का कोई असर नहीं
शहरवासी समय समय पर इस आशय की शिकायत पीबीएम अधीक्षक सहित जिला प्रशासन से भी करते हैँ मगर फिर भी व्यवस्था सुधर नहीं रही है। मौके पर मौजूद स्टाफ कर्मचारियो ने बताया कि नियामनुसार सफाई दो बार होनी चाहिए मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि दोपहर बाद शौचालय भर जाते हैं और लाइनें चॉक हो जाती है।
जनप्रतिनिधि उठा चुके हैं यह मुद्दा

खुद चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिह खींवसर ने पिछले दिनों अस्पताल का निरीक्षण किया तो उन्होंने भी सफाई व्यवसथा सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया था। उधर नगर विधायक जेठानंद व्यास भी अक्सर पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण करते हैं और वे नियमित सफाई पर जोर भी देते हैं मगर फिर भी अस्पताल प्रशासन इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है। इस कारण मरीज व उनके साथ आए परिजन परेशान हो रहे हैँ।



