अभद्रता मामले में आईजी से मिले पत्रकार व भाजपा नेता, बोले आईजी-आरोपियों को नोटिस जारी, जांच कराएंगे

क्राइम प्रशासन

प्रधानमंत्री मोदी की पलाना सभा के दौरान पत्रकारों से की थी कुछ पुलिस अधिाकरियों ने अभद्रता

बीकानेर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान बीकानेर के पत्रकारों के साथ अभद्रता करने का प्रकरण शुक्रवार को आईजी ओमप्रकाश पासवान के पास पहुंचा। शुक्रवार को बडी संख्या में बीकानेर के पत्रकार आईजी से मिले तथा उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में भी भाजपा नेता आईजी से मिले तथा पत्रकारों के साथ कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा मोदी की रैली के दौरान की गई अभद्रता की जानकारी तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग उठाई। बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान ने पत्रकारों व भाजपा नेताओं को इस संबंध में उचित कार्रवाई व जांच करने का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि पलाना में कल मोदी की रैली की करवेज के लिए पत्रकारों के एक दल के पुलिस कर्मियों व पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया तथा बस चालक को थप्पड जड दिया और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एक आरपीएस व एक इंस्पेक्टर लेवन के अधिकारी ने बदतमीजी व अभद्रता की। बीकानेर के सीनियर पत्रकारों ने एक मंच पर आकर इस घटनाक्रम का विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर को बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधिकारियों ने न सिर्फ ड्राइवर को थप्पड़ मारने का प्रयास किया, बल्कि पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की भी की। इसमें एक आरपीएस अधिकारी और दूसरा इंस्पेक्टर लेवल का अधिकारी शामिल था। दोनों अधिकारियों के फोटो और घटनाक्रम का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने संयुक्त हस्ताक्षर से एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल दीपचंद सांखला, लक्ष्मण राघव, हरीश बी शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनुराग हर्ष, भवानी जोशी, जय नारायण बिस्सा, पन्नालाल नांगल, के के सिंह, अरविंद व्यास, विक्रम जागरवाल, रौनक व्यास, प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, रमजान मुगल, नौशाद अली, गुलाम रसूल, जार अध्यक्ष राजेश ओझा, शिव भादानी, सुमित व्यास, जितेंद्र नांगल, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान सहन नहीं होगा -बोले भाजपा नेता

बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मीडिया के बस ड्राइवर और कुछ मीडिया कर्मियों से बदसुलूकी मामले आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिरीक्षक से मिला ।सुमन छाजेड़ ने कहा मीडिया और मीडिया कर्मी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उनका अपमान सहन नहीं किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जिन पुलिस कर्मियों ने बदसुलूकी की उन पर तुरंत कार्यवाही की जाये जिससे मीडिया कर्मियों का स्वाभिमान बना रहे। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहां बीकानेर के मीडिया कर्मी बहुत सरल, व्यावहारिक और सहनशील है उनके साथ उनके साथ किसी भी प्रकार की बदसुलूकी सहन नहीं की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया ओर उच्च अधिकारी से जांच करवाई जाएगी। आज के प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, सुखचेन नायक, विमल पारीक साथ रहे।