कृषि मंत्री के निर्देश पर बीकानेर में भी निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर 70 क्विंटल बीज जप्त किया

प्रशासन

अनियमितता पाए जाने पर चारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज व नेशनल क्रॉप साइंस पर देर रात तक कार्रवाई जारी

बीकानेर // कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान की कड़ी में शनिवार को बीकानेर में नेशनल क्रॉप साइंस खारा, किशन लाल श्याम सुंदर करनी इंडस्ट्रियल एरिया, जयदयाल एग्रो अनाज मंडी बीकानेर श्रीराम एग्रो एजेंसी, बीकानेर,लक्ष्मी एग्री एजेंसी, बीकानेर,श्रीचारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज बीछवाल एवं हुसनसर एवं केशरीचंद उदयचंद अनाज मंडी बीकानेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्रवाई त्रिलोक कुमार जोशी अतिरिक्त निदेशक कृषि बीकानेर खंड बीकानेर के नेतृत्व में की गई।जिसमें बीकानेर जिले में कार्यरत निरीक्षकों ने कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान 70 क्विंटल बीज जप्त किया गया। बीज के 18 नमूने एवं उर्वरक के 4 नमूने लिए गए। अनियमितता पाए जाने पर 79 क्विंटल बीज एवं 18 क्विंटल बायोस्टिमूलेंट की बिक्री पर रोक लगाई गई।अनियमितता पाए जाने पर चारभुजा एग्रो इंडस्ट्रीज व नेशनल क्रॉप साइंस पर देर रात तक कार्यवाही जारी थी।

ये रहे निरीक्षण में मौजूद

निरीक्षण कार्रवाई में कैलाश चंद, संयुक्त निदेशक कृषि,मदन लाल संयुक्त निदेशक, जयदीप दोगने,उपनिदेशक कृषि, प्रेमाराम उपनिदेशक, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा सहायक निदेशक, सुभाष चंद्र सहायक निदेशक, रामकिशोर मेहरा जिला विस्तार अधिकारी, रघुवर दयाल सहज निदेशक, सुरेंद्र मेरी सहायक निदेशक, मुकेश गहलोत सहल निदेशक,राजूराम सहायक निदेशक, गिरिराज कृषि अधिकारी, कविता गुप्ता कृषि अधिकारी, मीनाक्षी पंवार कृषि अधिकारी, ममता कृषि अधिकारी, सोमेश तंवर कृषि अधिकारी, मामराज कृषि अधिकारी,रमना कृषि अधिकारी, मेघराज कृषि अधिकारी शामिल रहे।