विधायक निधि से बनेगा हॉल मय चबूतरा, विधायक जेठानंद व्यास ने की अभिशंसा

प्रशासन

विधायक सेवा केंद्र में स्वर्णकार समाज को सौप अभिशंषा पत्र

बीकानेर // बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने सुनारों की गुवाड़, तीन खंभा चौक में सार्वजनिक हाल मय चबूतरा निर्माण के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से पांच लाख की स्वीकृति की अभिशंसा की है। विधायक ने बताया कि यह हाल बनने से स्थानीय गतिविधियों का आयोजन और अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगा। आज विधायक जेठानंद व्यास ने अपने विधायक सेवा केंद्र में स्वर्णकार समाज को यह अभिशंषा पत्र सोपा।

इस स्वीकृति के लिए ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, प्रकाश चंद्र सोनी, वीर सोनी, पार्षद विशाल सोनी, कैलाश चंद सोनी, मनीषा आर्य, मधुसूदन सोनी, जय श्रीराम सोनी, जयराम सोनी, इंदर चंद सोनी, दिनेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुनील सोनी, लोकेश सोनी, निलेश सोनी, महेश सोनी, भवानी सोनी और प्रकाश सोनी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।