धर्मेश दैया ने एक बार फिर किया नाम रोशन

आसपास

सीनियर गोलबाल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड व जूडो में सिल्वर ब्रांज

7वीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड ब्लाइंड जुडो प्रतियोगिता एवं प्रथम सीनियर गोलबाल प्रतियोगिता 2026
9 व 10 अक्टूबर आज जोधपुर में आयोजित हुई जिसमें राजस्थान सभी जिलों से ब्लाइंड प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बीकानेर के धर्मेश दैया ने गोलबाल में गोल्ड व जूडो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। गौरतलब है की इससे पहले भी धर्मेश ने गोल्ड मेडल लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि पर धर्मेश ने अपने परिवार और अपने कोच गजानंद शर्मा, मंजू देवी गुलगुलिया व नरेन्द्र शर्मा का आभार जताया है। यह आयोजन राजस्थान ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन व राजस्थान ब्लाइंड एंड पेरा जूडो संग के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।