बंशीवाला मंदिर में शुरू हुआ अखण्ड रामनाम जप महोत्सव

धर्म-कर्म

सवा 11 करोड़ राम नाम का होगा जाप, गणना जारी

नागौर // शहर के ऐतिहासिक बंशीवाला मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक अनूृठा महोत्सव शुरू हुआ है। यहां पर सवा 11 लाख करोड़ राम नाम का जप होगा और उसकी बकायदा गिनती भी शुरू हो गई है। बंशीवाला मंदिर में शुक्रवार से प्रारंभ हुए सवा ग्यारह करोड़ अखंड राम नाम जप महोत्सव में गणना करने वाले अखिलेश बोड़ा, रवि पुरोहित, ओमप्रकाश मुथा ने बताया कि शनिवार शाम 8.15 बजे तक 7 करोड़ 37 लाख राम नाम जप पूर्ण हुए। आयोजन समिति के सदस्य ललित कुमार आचार्य ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर पूरे दिन नागौर शहर तथा आस पास के करीब 1827 रामनाम प्रेमियों ने राम नाम जप महोत्सव में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया। आज दिन भर रामनाम जप करने वाले भक्तों के लिए शीतल पेय आम रस, ठंडाई, लस्सी व अल्पाहार करवाया गया। यह कार्यक्रम 8 जून 2025 तक अनवरत जारी रहेगा।