डीपीसी से पदोन्नत होने पर पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग से होगा

शिक्षा

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट एवं शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य की मुलाकात से बनी सहमति

बीकानेर // शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाक़ात कर तीन ज्ञापन सौंपकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 2025-26 में की जा रही डीपीसी में पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से करने, बीकानेर मंडल में लंबित कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पदों पर वर्ष 2024-25 की डीपीसी करने तथा निदेशालय में मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की गई। वार्ता में संघ के प्रदेश परामर्शक विष्णु दत्त पुरोहित भी शामिल रहे।

आचार्य ने बताया कि निदेशक से वार्ता में काउन्सलिंग की मांग पर सहमति बन गई है। बीकानेर मंडल के संयुक्त निदेशक को डीपीसी हेतु अविलम्ब निर्देश दिए जाने पर सहमति जताई साथही मूल भूत सुविधाएं के मामले में शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है।