



बीकानेर // भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुआं बीकानेर के प्रांगण में 79वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। बाल कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 26भैया- बहिनों ने भाग लिया।
शाला प्रधान घनश्याम व्यास द्वारा आगंतुक महानुभावों का परिचय कराते हुए स्वागत भाषण दिया गया।कार्यकम में विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष भंवर पुरोहित, गोपी किशन व्यास, मुख्य अतिथि उद्योगपति अभय सिंह यादव, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रघुवीर झवर, सचिव रोटरी क्लब आलोक थानवी व कोषाध्यक्ष श्रीलाल चांडक व शेखर पेड़ीवाल उपस्थित थे।भैया बहिनों द्वारा कुछ प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य भी मौजूद थी उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियां पर शाला प्रबंधन का आभार ज्ञापित किया।



