


मानस प्रेमी गुरुवार को पूनरासर के लिए हुए रवाना
बीकानेर // पूनरासर हनुमान जी के मंदिर में 60वां अखंड रामचरित मानस के पाठ शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे शुरू होंगे। यह आयोजन पुनरासर पारायण समिति के तत्वावधान में पिछले 60 वर्षों से लगातार चल रहा है।
समिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारी बीकानेर से पुनरासर के लिये रवाना हुए। समिति के सभी सदस्य गणों पदाधिकारियों को समाज सेवी बेजनाथ पारीक व राधा किशन पुरोहित ने हरि झंडी देकर रवाना किया।
समिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि शुक्रवार दिनांक 29 अगस्त 2025 को प्रातः 8:15 बजे गणेश पूजन प्रारंभ कर दिया जाएगा वह 10:15 पर अखंड रामचरितमानस पाठ का वरिष्ठ मानस पाठीयो द्वारा शुरू किया जाएगा। जो 30 अगस्त की शाम को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
गौरतलब है कि पूनरासर गांव में मेले के दौरान 24 घंटे तक अखंड राम चरित मानस का समवेत स्वरों में वाचन होता है। इसमें मानस प्रेमी पूरी शिद्दत के साथ मानस के पाठ करते हैं। यह आयोजन देखने लायक होता है। बीकानेर के कई जाने-माने मानस पाठी शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक पूनरासर पहुंच जाएंगे फिर भी 24 घंटे तक रामचरित्र मानस का पाठ करेंगे।



