ऋषि पंचमी पर श्रावणी कर्म गुरुवार को हर्षोलाव तालाब परहुआ संपन्न

धर्म-कर्म

बीकानेर // भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी ऋषि पंचमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के क्रम में श्रावणी कर्म गुरुवार को हर्षोलाव तालाब में हुआ।

आयोजन से जुड़े गोपाल दास हर्ष ने बताया कि पंडित नंदकिशोर ओझा के सानिध्य में किया गया। श्रावणी कर्म में विशेष पूजन तालाब परिसर में किया गया। प्रतिवर्ष ऋषि पंचमी के अवसर पर अमरेश्वर महादेव मंदिर हर्षोलाव तालाब परिसर में यह श्रावणी कर्म आयोजित किया जाता है। दोपहर 1:00 बजे से यह शुरू हुआ जो शाम तक चला। ऋषि पंचमी पर हर्ष समाज और माहेश्वरी समाज के इस दिन बहनों द्वारा भाइयों के राखी बांधने की भी परंपरा को निभाया। श्रावणी कर्म के दौरान तालाब में पवित्र स्नान के बाद हवन पूजन का कार्य किया गया।

इस अवसर पर गोपाल दास हर्ष, करणी दान हर्ष , गिरिराज हर्ष, सूर्य प्रकाश हर्ष ,मदन मोहन हर्ष, कैलाश हर्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। पंडित नंद किशोर ओझा के सानिध्य में हेमाद्रि संकल्प, जलकर्म, सूर्य उपस्थान, ऋषि पूजन, हवन, दशोषधि स्नान आदि अनुष्ठान हुए।