


श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु clean capsule Sundays Bikaner की पहल
बीकानेर // तीन दिवसीय पूनरासर मेल को लेकर जाने अनेक संगठन पैदल जा रहे मेलार्थीयो की सेवा कर रहे हैं वहीं एक संगठन ऐसा है जिसने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को सड़क दुर्घटना से बचाने का जिम्मा उठाया है।

Team clean capsule sundays Bikaner की टीम ने इस बार सुरक्षा और सेवा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। बीकानेर से पूनरासर तक पैदल यात्रा और वाहनों का निरंतर रेला देखते हुए टीम ने श्रद्धालुओं के बैगों और वाहनों पर रेडियम स्टिकर लगाने की मुहिम चलाई। यह अभियान विगत 2 दिनों से पूरी रात तक जारी रहा।
टीम से जुड़े योगेंद्र प्रजापत ने बताया कि अंधेरे में दृश्यमान रहने और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से लगाए गए इन स्टिकरों को श्रद्धालुओं ने बेहद उपयोगी और सार्थक बताया।इस सेवा कार्य में योगेंद्र प्रजापत, रवि कड़वासरा, सोनाली शर्मा, अनीश बिश्नोई, प्रियंका, शीलरानी, सोनिया, बिलाल, अजीज, योगिता, सालू, इब्राहिम और शोएब ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वाहनों पर भी लगाया स्टिकर
टीम ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर और भारी वाहनों पर भी रेडियम स्टिकर लगाए ताकि वे अंधेरे में स्पष्ट दिखाई दें और यात्रियों को सुरक्षित मार्ग मिल सके। मेले में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि यह पहल उनकी यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाती है तथा सामाजिक सहयोग का सच्चा उदाहरण प्रस्तुत करती है।



