भगवान गजानंद को लगाया 56 भोग का प्रसाद

धर्म-कर्म

रत्ताणी व्यासों के चौक में 31वां गणेश महोत्सव जारी

बीकानेर // शहर के रत्ताणी व्यासों के चौक में युवा प्रकोष्ठ समिति द्वारा आयोजित 31वें गणेश महोत्सव में आज भगवान गजानंद के 56 भोग का प्रसाद लगाया गय। यहां 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम जारी है प्रतिदिन विविध तरह के आयोजन भी हो रहे हैं। आज की पूजा भवानी ओझा के आचार्यत्व में रविकांत व्यास द्वारा सपत्नी कराई गई।

संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत व्यास ने बताया कि महोत्सव में विशेष रूप आज 51 kg पंचामृत का भोग लगया गया। आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वूलन इंडस्ट्री के अध्यक्ष कमल कल्ला, डॉ अमित व्यास डायरेक्टर वेबसोल कंप्यूटर इंस्टिट्यूट और डॉक्टर श्रीकांत व्यास प्रोफेसर एम एस कॉलेज रहे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे गीता प्रतियोगिता, कविता पाठ, 1मिनट गेम्स, निम्बू चम्मच दौड़, चित्रकला आदि के पुरस्कार वितरित किये गए।कल महोत्सव में डाँडिया नृत्य,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन होगा। मूर्ति का विसर्जन कोलायत धाम में किया जाएगा।