नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

धर्म-कर्म

विष्णु पुराण कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

बीकानेर // सनातन धर्म साधना पीठ एवं विष्णु पुराण कथा आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में अधिक मास के पावन अवसर पर चल रही विष्णु पुराण कथा में आज भगवान विष्णु के दशावतार में मुख्य श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

पीठ के प्रवक्ता पवन राठी ने बताया कि आज नंद उत्सव होने के कारण पूरे पंडाल को गुब्बारों एवं रंग बिरंगी रोशनी से सजाकर भगवान की सचेतन झांकी का स्वागत किया गया, कथा आख्यान करते हुए श्री मरूनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री ने कहा कि जीव मात्र को अपना सदाचार नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सदाचार छोड़ने पर भगवान की प्राप्ति नहीं होती है।

कथा में मनु का वंश वर्णन, मांधाता की संतति, त्रिशंकु का स्वर्ग आरोहण जातकरण, नामकरण और विवाह संस्कार की विधि बताई गई।
कथा सत्र के अंत में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मूल सिंह राठौर ने सपत्नीक पूजा अर्चना करवाई।

कथा विश्राम पर उपस्थित भक्त जनों को पंचामृत प्रसाद पंजीरी माखन मिश्री का विशेष प्रसाद सभी को वितरण किया गया। आयोजन समिति के पवन राठी,गिरधर स्वामी, सुरेश चांडक, शिव जी व्यास द्वारा कथा आयोजन को सफल बनाया जा रहा है।