डॉ. सोनी, डॉ. डुकवाल और राठौड़ को मिलेगा प्रज्ञा सम्मान

साहित्य

22 मई को होगा राज्य स्तरीय समारोह, बुलाकी शर्मा देंगे मुख्य वक्तव्य

बीकानेर // प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई को नागरी भंडार स्थित नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में तीसरा राज्य स्तरीय लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह-2026 आयोजित होगा। समारोह में साहित्य, शिक्षा एवं रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
संयोजक कमल रंगा ने बताया कि साहित्य क्षेत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण सोनी, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु डॉ. विमला डुकवाल तथा रंगकर्म के क्षेत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता विजय सिंह राठौड़ को प्रज्ञा सम्मान अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजूवास बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास होंगे।
समारोह में वरिष्ठ कथाकार-व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, लक्ष्मीनारायण रंगा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मुख्य वक्तव्य देंगे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी साहित्य, शिक्षा और रंगकर्म से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।