बीकानेर: डीपीसी पूरी होने पर शिक्षा विभाग के चार अधिकारियों का सम्मान

शिक्षा

संगठन ने माला, शॉल और अभिनंदन पत्र देकर जताया आभार; लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश

बीकानेर // बुधवार को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) सम्पन्न होने पर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (आईएएस) सहित चार अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा, उपनिदेशक प्रशासन वीणा सोलंकी और संस्थापन अधिकारी शिवशंकर शर्मा का भी अभिनंदन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। आचार्य ने बताया कि लंबे समय से लंबित डीपीसी प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों में संतोष का माहौल है।
कार्यक्रम में संघ के संरक्षक राजेश व्यास, संस्थापक मदनमोहन व्यास, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निदेशालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने संगठन का आभार जताते हुए उपनिदेशक वीणा सोलंकी और अनुभाग अधिकारी शिवशंकर शर्मा को निर्देश दिए कि संघ द्वारा दिए गए धरना-आंदोलन नोटिस में शामिल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी सहित सभी मांगों पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए।