


हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग बैच संचालित किए जाएंगे
बीकानेर // जयनारायन व्यास कॉलोनी पुलिस थाना के निकट स्थित कॉन्सेप्ट हाइट्स, कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट में NEET 2027 एवं री-NEET विद्यार्थियों के लिए टारगेट NEET बैच का शुभारंभ 24 जून (बुधवार) से किया जा रहा है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार कक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:45 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग बैच संचालित किए जाएंगे।
संस्थान निदेशक भूपेन्द्र मिढा ने बताया कि पिछले वर्षों में कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट से 607 से अधिक विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना साकार हुआ है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए ईसी साल भी 25 स्टूडेंट को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की पूरी संभावना ह तथा नए टारगेट बैच में प्रवेश हेतु विशेष छात्रवृत्ति योजना भी लागू की गई है।
NEET 2026 के अंकों के आधार पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 300 से 500+ अंकों तक 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 250 से 400+ अंकों तक 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त कक्षा 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर भी विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को श्रेष्ठ अध्ययन सामग्री, अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास (हॉस्टल) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने-जाने के लिए वाहन सुविधा की व्यवस्था भी की गई है।
प्रवेश एवं छात्रवृत्ति संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट के हेल्पलाइन नंबर 99281-11865 पर संपर्क कर सकते हैं।



