


84 कोस ब्रजधाम की नौ दिवसीय पदयात्रा के बाद गंगाशहर में भव्य स्वागत, गौ-संरक्षण और सनातन संस्कृति जागरण का दिया संदेश
बीकानेर // 84 कोस ब्रजधाम की लगभग 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पूर्ण कर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। गंगाशहर के महावीर चौक सर्किल पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचकर उन्होंने गुरुदेव सियारामजी महाराज, हनुमानजी और नर्बदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया।
श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि मथुरा के विश्राम घाट से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ यह पदयात्रा प्रारंभ हुई थी। नौ दिनों तक चली इस यात्रा में 25 से अधिक संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के दौरान गौ-संरक्षण, धर्म जागरण और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में श्रीभगवान अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, शशिकांत गहलोत, ऋषिराज गहलोत, पवन सुथार, नीरज अग्रवाल, अजय सांखला, नेमीचंद गहलोत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



