डीपीसी और तबादलों पर शिक्षा विभाग में हलचल: प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने निदेशक से की वार्ता

शिक्षा

जून-जुलाई में संस्थापन, प्रशासनिक व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी कराने और मंत्रालयिक कर्मचारियों के तबादले जल्द करने की मांग

निदेशक ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

बीकानेर // शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बुधवार को शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर संस्थापन, प्रशासनिक एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की नियमित डीपीसी तथा मंत्रालयिक कर्मचारियों के लंबित स्थानान्तरण जल्द कराने की मांग उठाई।

कर्मचारी नेता कमल नारायण आचार्य ने बताया कि इस संबंध में दो ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं अतिरिक्त निदेशक को ईमेल के माध्यम से भेजे गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि सत्र 2026-27 की डीपीसी जून और जुलाई माह में निदेशक स्तर पर करवाई जाए तथा मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्थानान्तरण अविलम्ब किए जाएं।
प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने कहा कि शिक्षा निदेशक के साथ इस मुद्दे पर सकारात्मक वार्ता हुई, जिस पर निदेशक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया