





बीकानेर // जैन कन्या पीजी कॉलेज के छात्रों के एक दल ने आज बीकानेर मुद्रा महोत्सव का अवलोकन किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) प्रभारी विशाल सोलंकी के नेतृत्व में श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की रासेयो स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। महोत्सव में छात्राओं ने विभिन्न देशों की प्राचीन एवं दुर्लभ मुद्राओं, नोटों तथा एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से जुड़ी अनेक नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।
आयोजनकर्ता किशनलाल सोनी ने प्रत्येक स्टॉल पर छात्राओं को प्रदर्शित करेंसी एवं अन्य वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति मोहता, डॉ. नवेंदु खत्री, अरुणा त्यागी, निर्मला सांखला एवं अरुण सक्सेना ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसे छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धन एवं ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त करने का एक सराहनीय अवसर बताया।




