गौसेवा के लिए बढ़ रहे कदम, पिंजरापोल गौशाला में विधायक जेठानंद व्यास के साथ पहुंची वन्देमातरम टीम

धर्म-कर्म

बीकानेर। पिंजरापोल गौशाला में आयोजित गौसेवा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जेठानंद व्यास के साथ वन्देमातरम टीम के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। गौशाला प्रशासन के आमंत्रण पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में विजय कोचर, पुरुषोत्तम सुथार, कमल सेन, भवानी शंकर सुथार एवं इंदु वर्मा सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गौवंश की सेवा, देखभाल एवं गौशाला के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।
वन्देमातरम टीम के सदस्यों ने गौशाला में नियमित रूप से सेवा कार्य करने वाले दानदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान की सराहना की। टीम की ओर से कहा गया कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर वन्देमातरम टीम ने गौशाला में सेवा कार्यों से जुड़े सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा आधारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।