


वर्ष 2026–28 हेतु विभिन्न पदों पर मनोनयन, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा पर तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत वर्ष 2026–28 हेतु प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष द्वारा जारी किए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में मधुसूदन राजपुरोहित (सरदारशहर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विश्वनाथ शर्मा (चूरू) एवं ब्रजलाल तावणिया (श्री डूंगरगढ़) को उपाध्यक्ष, अरविंद गौड़ (राजगढ़) को महामंत्री तथा श्याम सुंदर जोशी (सरदारशहर), प्रेम शर्मा (श्रीगंगानगर), झमणलाल शर्मा (हनुमानगढ़), वासुदेव शर्मा (सिद्धमुख), नारायण पारीक (बीकानेर), हरि प्रकाश शर्मा (पार्षद, भादरा) तथा पवन शर्मा (तारानगर, चूरू) को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार हनुमान सारस्वा (राजेरा), किशन जोशी (बीकानेर), अनिल पारीक (नोहर), बलराम कायल (पीलीबंगा), विजय शर्मा (नोहर), महेश सारस्वत (श्रीगंगानगर), कुलदीप शर्मा (जोगीवाला) एवं भँवर सुरावत (नोखा) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए विप्र फाउंडेशन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपक हर्ष ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, युवा सहभागिता, सेवा कार्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँ।



