


बीकानेर। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बाल गोविन्दम विद्यालय की शिक्षिका विजय लक्ष्मी व्यास को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि विजय लक्ष्मी व्यास ने अपने समर्पण, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण से शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उनके सम्मानित होने पर शिक्षा जगत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



