


बीकानेर। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली एवं श्री पद्मावती विश्वविद्यालय, तिरुपति के वूमेन स्टडीज़ सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 27 एवं 28 जुलाई को महिलाओं के डिजिटल समावेशन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ के महासचिव सुरेश खण्डेलवाल ने बताया कि “महिलाओं के डिजिटल समावेशन के लिए आजीवन शिक्षा : सतत विकास प्राप्त करने के लिए मुद्दे एवं रणनीतियाँ” विषयक इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद राजेन्द्र जोशी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान राजेन्द्र जोशी आजीवन शिक्षा, महिलाओं के डिजिटल सशक्तीकरण तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और रणनीतियों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र जोशी लंबे समय से आजीवन शिक्षा, साक्षरता, सामाजिक विकास तथा सतत विकास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इन विषयों पर उनके शोध, लेखन और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।



