द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा पुष्करणा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे

समाज

वृक्षारोपण, निबन्ध, खेल सेमिनार, शिक्षाविद्ध, पंच प्रमेश्वर, प्रवासी बीकानेर का सम्मान

बीकानेर // द पुष्करणाज फाउण्डेशन के द्वारा आज कार्यालय में पुष्करणा दिवस को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुष्करणाज फाउंडेशन के मोहित पुरोहित ने बताया कि पुष्करणा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया और तय यह किया की निबन्ध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक कला एवं संस्कृति व खेल और संस्था का समाज के प्रति दायित्व रहेगा। साथ ही वृक्षारोपण (खेजड़ी) और खेल सेमिनार के साथ शिक्षाविद्ध और पंच परमेश्वर एवं बीकानेर प्रवासी का सम्मान एवं कला संस्कृति खेल सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

पुष्करणा दिवस के उपलक्ष में 24 अगस्त को पुष्करणा दिवस कार्यक्रम का आगाज वृक्षारोपण अभियान से किया जायेगा जो कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास 1 कोस वाली प्याउ शिव मंदिर के पास पौधा रोपण किया जायेगा दूसरे दिन 25 अगस्त को निबन्ध प्रतियोगिता और खेल एवं कला सेमिनार आयोजित की जायेगी तथा निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम उसी दिन आयोजित किये जायेंगे और उनका सम्मान किया जायेगा। खेल सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर कला संस्कृति और खेल समिक्षक और शारीरिक शिक्षक कृष्णचन्द पुरोहित द्वारा व्याख्यान होगा जो कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा।

तीसरे दिन 26 अगस्त को शिक्षाविद्ध और पंच परमेश्वर सम्मान के साथ पुष्करणा सावे में जिनके विवाह के 50 साल या उससे अधिक होने वाले दम्पतियों को घर जाकर सम्मान किया जायेगा। इसी के साथ बीकानेर प्रवासी को भी सम्मानित किया जायेगा। सभी पुष्करणा समाज से जुडे़ व्यक्ति अपना आवेदन 20 तारीख तक कार्यालय पुष्करणा स्टेडियम के पीछे बीकानेर अपना आवेदन जमा करावें।

पुष्करणाज फाउंडेशन के कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश रंगा ने बताया कि 24 अगस्त को पुष्करणा दिवस पर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें वृक्षारोपण करने वाले जबतक पौधा पेड़ ना बन जाये उसकी देखभाल करने की शपथ दिलायी जायेगी जिसमें वृक्षारोपण में खेजड़ी का पौधा, बीलपत्र, नीम, अशोक, पीपल, कनेर, बड़ आदि वृक्षों को लगाया जायेगा इस अभियान के संयोजक गोपीकिशन छंगाणी होंगें।

इसी क्रम में कमेटी के सदस्य विमल किशोर व्यास, गौरी शंकर व्यास, रोहित पुरोहित, महेश पुरोहित, राजेश रंगा, हरिनारायण आचार्य, कृष्णचन्द पुरोहित, नन्द किशोर रंगा, उमेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, राममुर्ति व्यास, शिवदत्त व्यास, कृष्णकान्त पुरोहित, विष्णु दत्त पुरोहित आदि उपस्थित थे।