आज रात 10 बजे बंद होंगे रजिस्ट्रेशन, लहरिया क्वीन बनने का आखिरी मौका

समाज

‘मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026’ टाइटल के लिए आज अंतिम दिन, रविवार को बीकानेर में होगा ग्रैंड आयोजन

बीकानेर // सावन के रंग और राजस्थान की पारंपरिक लहरिया संस्कृति को समर्पित ‘मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026’ प्रतियोगिता में भाग लेने का आज अंतिम अवसर है। रंगत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए शनिवार रात 10 बजे रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। आयोजकों ने इच्छुक युवतियों एवं महिलाओं से समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।

प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त, रविवार को दोपहर 2:15 बजे रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ परिसर में होगा। आयोजकों का दावा है कि यह लहरिया थीम पर आयोजित होने वाली राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभागियों का उत्साहजनक पंजीकरण हो चुका है।

रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय-सीमा शनिवार रात 10 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रतिभागी की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं एवं युवतियां 7014330731 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

इस आयोजन की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल 2023 एवं कल्चर मोटिवेटर गरिमा विजय हैं। कार्यक्रम को जिला उद्योग संघ सहित विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त है। आयोजन को सफल बनाने में अनेक स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं, बल्कि राजस्थान की पारंपरिक लहरिया संस्कृति, लोक विरासत और महिला प्रतिभा को एक साझा मंच प्रदान करना है। ऐसे में जो प्रतिभागी इस प्रतिष्ठित टाइटल की दौड़ में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए आज रात 10 बजे तक ही आवेदन का अवसर उपलब्ध रहेगा।