मरीजों की सेवा हेतु मारवाड़ जन सेवा समिति को भेंट किया पलंग

समाज

बीकानेर // मरीजों की सेवा और सहायता के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल करते हुए सीजेएम कोर्ट में निजी सहायक आदित्य व्यास ने अपने स्वर्गीय पिता किशन गोपाल व्यास की स्मृति में मारवाड़ जन सेवा समिति को एक पलंग भेंट किया है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पलंग अब जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जो लंबे समय से बेड रेस्ट पर हैं और जिनके घर में मेडिकल बेड की सुविधा नहीं है, उन्हें यह सुविधा समिति द्वारा दी जाएगी।
यह पलंग गंगाशहर स्थित पुराने बस स्टैंड के पास सेठिया पापड़ फैक्ट्री में आमजन के लिए उपलब्ध रहेगा।
पलंग भेंट करने के दौरान रमेश व्यास के साथ मुनीराम सोनी और मनीष गोरचिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।