



महावीर पार्क को गोद लेने की घोषणा, शहरभर में सेवा गतिविधियां; 30 मार्च को भजन संध्या, 75 से अधिक झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
बीकानेर // महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत जैन महासभा बीकानेर ने रविवार सुबह भगवान महावीर पार्क में सामूहिक नमोकार मंत्र जाप और भगवान महावीर की स्तुति का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर धर्म और सेवा का संदेश दिया।

समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने इस अवसर पर महावीर पार्क को गोद लेकर उसके सौंदर्यकरण की घोषणा की। वहीं कुनाल कोचर ने बताया कि सरकार जल्द ही पार्क को दो वर्षों के लिए जैन महासभा को सौंपेगी।
सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी
महासभा के कार्यकर्ताओं ने आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर रिसर्च सेंटर, ट्रोमा सेंटर, अनाथालय, मूक-बधिर आश्रम, अंध विद्यालय और अपना घर आश्रम-2 (रानी बाजार) सहित विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया। इस दौरान भगवान महावीर के करुणा, अहिंसा और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
रजत जयंती वर्ष में खास आयोजन
महामंत्री जतनलाल संचेती ने बताया कि इस वर्ष संस्था का रजत जयंती वर्ष है। इस उपलक्ष्य में महावीर जयंती की शोभायात्रा में 75 से अधिक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें भगवान महावीर के जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया जाएगा।
भजन संध्या का आयोजन आज
उपाध्यक्ष संजय सांड ने बताया कि 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो बीकानेर के प्रतिष्ठित भजन सम्राट स्व. मगन जी कोचर को समर्पित रहेगी। मुख्य समारोह गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में कन्हैयालाल बोथरा, जतनलाल संचेती, मोहन सुराणा, संजय सांड, विजय कोचर, चम्पकमल सुराणा, जयचंदलाल डागा, मेघराज बोथरा, अशोक सुराणा, जसकरण छाजेड़, धनेश जैन, अजय सेठिया, नवरतन बोथरा, विश्वास सुराणा, अनिल सुराणा, निर्मल धाड़ीवाल, शुभ दस्साणी, विनय डागा, अमित डागा, पवन छाजेड़, हनुमान सेठिया, शान्तिलाल पुगलिया, मांगीलाल लूणिया, जेठमल बोथरा, जयचंदलाल सुखाणी, बसंत नौलखा, राजेन्द्र लूणिया, प्रताप रामपुरिया, विक्रम भुगड़ी, सुमन छाजेड़, प्रेम नौलखा, अजितमल खजांची, कुनाल कोचर, चन्द्रकला भूरा, विनीता सुराणा, सुनिता सुराणा, संतोष बोथरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



