पंजाब के राज्यपाल कटारिया से मिले आचार्य, दी जन्मदिन की शुभकामना

राजनीति

बीकानेर // भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल माननीय गुलाबचंद कटारिया से उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर आवास में भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कटारिया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट की। इस अवसर पर श्याम सुंदर चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, कमल आचार्य तथा नवीन आचार्य भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का जन्मदिन है और वह एक निजी कार्यक्रम के लिए जयपुर प्रवास पर है।