अपनी घोषणा के अनुरूप विधायक जेठानंद व्यास देंगे सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे 11-11 हजार रुपए

समाज

पुष्करणा भवन में 22 फरवरी को दोपहर सवा एक बजे होगा वितरण

बीकानेर // विगत 10 फरवरी को आयोजित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के दौरान विधायक जेठानंद व्यास की ओर से की गई घोषणा अब 22 फरवरी को साकार होने जा रही है। विधायक व्यास ने पुष्करणा ओलंपिक के दौरान यह घोषणा की थी कि वह अपने माता-पिता के नाम से गठित एक जनकल्याण ट्रस्ट के माध्यम से पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को शादी करने वाली सर्व हिंदू समाज की समस्त कन्याओं को 11-11 हजार रुपए शगुन के रूप में देंगे। इस घोषणा के बाद ही सावे में सहयोग देने वालो की तादाद बढ़ गई थी। अब 22 फरवरी को इस राशि का वितरण किया जाएगा।

पुष्करणा भवन में 22 फरवरी को होगा वितरण

विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि शिवकुमार मोहन प्यारी जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से कुल 114 कन्याओं को दोपहर 1:15 बजे 11-11 हजार रुपए शगुन के रूप में दिए जाएंगे। पुष्करणा ओलंपिक में शादी करने वाली कन्याओं ने अपना पंजीयन पहले करवा दिया था। उसके आधार पर अब लिस्ट तैयार हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को आयोजित हुआ था उसमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज 94 कन्याओं ने फेरे लिए थे। इसके अलावा अन्य ब्राह्मण वर्ग से 5 माली समाज की 2, सोनी समाज की 2, स्वामी समाज की एक, रावत समाज की एक, रैगर समाज की एक, सुथार समाज की 2, हरिजन समाज की 2 कन्याओं सहित राजपूत व कुम्हार समाज की एक एक कन्या की शादी हुई थी। इन लोगो ने 10 फरवरी तक विधायक सेवा केंद्र में अपना पंजीयन करवाया था। कुल 114 कन्याओं का पंजीयन हुआ था इन सभी को अब 22 फरवरी को राशि का भुगतान किया जाएगा।