


रत्ताणी व्यास पंचायत बगीची में हुई प्रेस वार्ता
बीकानेर // दीपावली इस बार मंगलवार 21 अक्टूबर को मनानी सर्वश्रेष्ठ रहेगी। यह दावा मंगलवार को शहर के विद्वान ज्योतिषाचार्य व भागवताचार्या ने सामूहिक रूप से किया। रत्ताणी व्यास पंचायत बगीची में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पंडित भगवान दास व्यास, पंडित महेंद्र कुमार व्यास, पंडित भाईश्री, पंडित संतश्री, पंडित कुंज बिहारी व पंडित आनंद व्यास सहित अनेक विद्वानों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न पंचांगों का अध्ययन करने के बाद गहन विचार विमर्श व मंथन के बाद यह माना है कि 21 अक्टूबर को ही दीपावली मनाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। प्रेस वार्ता मे विद्वानो ने पत्रकारों के सामने शास्त्रोक्त प्रमाण रखते हुए 21 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाने को शास्त्र सम्मत बताया।
भागवताचार्य पंडित महेंद्र व्यास ने पंचांग और गर्न्थो के श्लोकों का हवाला देते हुए बताया की धर्मसिंधु खेमराज श्रीकृष्ण दास के पेज न.177 और धर्मसिंधु चौखम्बा प्रकाशन वाराणसी के पेज न. 215/216 के अनुसार अगर केवल पहले दिन अमावस्या प्रदोष व्यापिनि हो और दूसरे दिन अमावस्या तीन पहर से ज्यादा और अमावस्या के मान के समय से प्रतिपदा के समय का मान अधिक हो तो दीपावली दूसरे दिन ही मनाई जाएगी। जिसका सश्लोक भी प्रेसित किया गया है। इस हिसाब से दीपावली 20 के बजाय 21 अक्टूबर को मनानी श्रेष्ठ रहेगी।
ज्योतिषाचार्य पँडित ने भगवान दास व्यास ने बताया की हिंदू पंचांग एवं शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर्व का उत्सव कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में, ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 21 अक्टूबर को साढ़े तीन प्रहर से अधिक अमावस्या रहने से उस दिन अमावस्या ही मानी जाएगी जो उत्तम है। इस लिए 21 अक्टूबर को मनाया जाना शास्त्रोक्त रूप से उचित एवं अनुमोदित है। यह निर्णय सम्पूर्ण भारत वर्ष के लिए एकसमान है, जिसमें राजस्थान के बीकानेर जिले सहित सभी क्षेत्र शामिल हैं।



