Clean & Shine Campaign – दीपावली पर जलाई उम्मीद की लौ

समाज

झुग्गी झोपड़ियों में बाटी खुशियां

बीकानेर // दीपावली के शुभ अवसर पर Team Clean Capsule Sundays – Bikaner ने मानवता और सामाजिक सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए झुग्गी-झोपड़ियों में “Clean & Shine Campaign” के तहत खुशियाँ बाँटी। उपहार पाकर लोग खुशी से फूले नहीं समाये।

टीम ने दीप, मोमबत्तियाँ, रंगोली सामग्री, फल, मिठाइयाँ एवं आवश्यक वस्तुएँ वितरित कर ज़रूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान जगाई।
साथ ही उन्होंने सफाई, स्वच्छता और सुरक्षित दीपावली का संदेश भी दिया।
यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर को शनि भगवान मंदिर (पवनपुरी) एवं नागणेची माता मंदिर के पास आयोजित हुआ।

ये रहे मौजूद

टीम लीडर रवि कड़वासरा, योगेंद्र प्रजापत एवं सोनाली शर्मा ने बताया कि “दीपावली का सच्चा अर्थ तभी पूरा होता है जब किसी और के घर में भी उजाला पहुँचे।”कार्यक्रम में टीम के सक्रिय सदस्य —मोहनलाल प्रजापत, राकेश कड़वासरा, अनीश बिश्नोई, प्रियंका, शीला रानी, सुदेश, सोनिया, संदीप व्यास, वीरेंद्र, प्रवीण जी, प्रणव पांडे, आदित्य, अरमान, अभिमन्यु भाटी और लोकेश सहित PBM हॉस्पिटल स्टाफ़ एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम सदस्य ऋतिक मोदी के पिता किशनलाल मोदी एवं सिस्टर मोनू ने भी इस सामाजिक सेवा अभियान में विशेष योगदान व सहयोग दिया।