



शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधि मंडल
बीकानेर // शुक्रवार को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात की तथा विभिन्न मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कर्मचारी नेता कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू, बकाया एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट आईएएस एवं संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर महेन्द्र कुमार शर्मा से वार्ता कर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि दोनों अधिकारियों से वार्ता रचनात्मक एवं सकारात्मक रही। आचार्य ने बताया कि रिव्यू,बकाया, नियमित डीपीसी एवं पदोन्नति पर पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग की मांग को लेकर दिनांक 6/11/2025 से शिक्षा निदेशालय के समक्ष धरने का नोटिस शिक्षा निदेशक सहित उच्चाधिकारियों को पूर्व में दिया जा चुका है।



